
रांची : चतरा से भाजपा सांसद कालीचरण सिंह सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने राष्ट्रपति को मां भद्रकाली और मां कौलेश्वरी मंदिर में पधारने का आमंत्रण दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका आमंत्रण स्वीकार लिया और कहा कि वे वहां आयेंगी।
