तीसरी कक्षा की मासूम गर्भवती, स्कूल प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

चतरा में तीसरी कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने से सनसनी, प्रिंसिपल हिरासत में, आवासीय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, प्रशासन जांच में जुटा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra School Case : चतरा जिले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब बुधवार शाम छात्रा हॉस्टल से भागकर अपने घर पहुंची। बच्ची की शारीरिक स्थिति को देखकर परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीओ, सीडब्ल्यूसी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर प्रसाद सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची की मेडिकल जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कड़ी निगरानी वाले आवासीय विद्यालय में इस तरह की घटना कैसे हुई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।