हरिद्वार दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हरिद्वार: 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दौरे की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार (3 मार्च) को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री स्वयं बैरागी कैंप मैदान पहुंचे और वहां मंच, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रदर्शनी स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डबल इंजन सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सहकारिता और विभिन्न विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों और विकास के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Share This Article