मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान, जनता से की मतदान करने की अपील

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मतदान किया। वे पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान केंद्र गए और वहां मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज झारखंड में नगर निकाय चुनाव हो रहा है। मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपील है कि अपने-अपने केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

गौरतलब है कि सोमवार को राज्य के 48 नगर निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतों के द्वारा 6124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Share This Article