मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जायेंगे राज्यसभा!, BJP इस बार पवन सिंह को भेज सकती है राज्यसभा

Archana Ekka
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Nitish Kumar’s son Nishant Kumar will go to Rajya Sabha! : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। NDA और महागठबंधन के संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

सियासी हलकों में इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जदयू से निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

जदयू से राज्यसभा के दो सदस्यों हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति और रामनाथ ठाकुर केंद्रीय मंत्री हैं।

सूत्रों के अनुसार रामनाथ ठाकुर का जदयू से इस बार भी राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि हरिवंश नारायण सिंह को BJP के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विधायकों की संख्या के आधार पर BJP और JDU अपने दो उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास 89 और जदयू के पास 85 विधायक हैं।

भाजपा अपने कोटे से इस बार Bhojpuri Star Pawan Singh को भी राज्यसभा भेज सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने BJP और NDA के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया था। इसका ईनाम उन्हे मिल सकता है।

हालांकि फिलहाल किसी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जदयू के 2 और भाजपा के कोटे से 2 सदस्यों का नाम लगभग तय हो चुका है।

इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना ज्यादा व्यक्त की जा रही है। दरअसल, निशांत कुमार को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग जदयू नेताओं की ओर से की जा रही है। विधानसभा चुनाव में भी निशांत कुमार सक्रिय नजर आए थे। निशांत कुमार ने NDA प्रत्याशियों के लिए कुछ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वोट भी मांगे थे।

इस दौरान निशांत कुमार जहां भी जाते थे तो उनके समर्थक उनको राजनीति में शामिल होने को कहते थे। जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी संकेत देते रहे हैं कि निशांत कुमार राजनीति में आ सकते हैं।

ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म है कि निशांत कुमार को इस बार राज्यसभा भेजा जा सकता है। उधर पावर स्टार पवन सिंह के भी भाजपा कोटे से राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाएं तेज है।

लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने और हारने के बाद विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने BJP में घर वापसी कर ली थी। पवन सिंह ने स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनाव में प्रचार किया।

वहीं बीते दिन ही पवन सिंह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई थी। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पवन सिंह राज्यसभा जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। फिलहाल 3 सीटें एनडीए और 2 सीट RJD के पाले में है। राजद के पास इस बार संख्या बल की कमी है, ऐसे में उसके उम्मीदवार की जीत की संभावना काफी कम बताई जा रही है।

हालांकि राजद की ओर से भी हिना शहाब को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से जारी है।

बता दें कि बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता (RJD), रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह(JDU) और उपेंद्र कुशवाहा(रालोमो) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।

इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है।

जरूरत पडने पर यानी 5 से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।

Share This Article