भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुख्खू और विधायकगण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

उनके साथ उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कांग्रेस के कई विधायक भी शामिल हुए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपने विधायकों (MLAs) के साथ राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद (MP) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)की भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है और आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान पहुंची है।

Share This Article