Latest Newsझारखंडहजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने...

हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अरजरी में शुक्रवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से पुष्पा कुमारी (5) की मौत हो गई। वह चंद्रदेव नायक की पुत्री थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप वैन (जेएच 02 एएन 4797) गोमिया से विष्णुगढ़ की ओर आ रहा था, इसी बीच एक बच्ची सड़क पार कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में आ गई।

आनन फानन में घायल पुष्पा को इलाज के लिए विष्णुगढ़ ले जाया जा रहा था।

इसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को घंटों जाम कर रखा।

मृतका के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है। इस विपदा में घर पर अकेली उसकी मां है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विष्णुगढ़ थाना के थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।

वहीं तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल तथा दो लाख रुपए नगद दिए गये। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे से लगा जाम हटा दिया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...