HomeUncategorizedआवासीय सुविधा में पढ़ेंगे श्रमिकों के पाल्य, मुफ्त होगी हर व्यवस्था: CM...

आवासीय सुविधा में पढ़ेंगे श्रमिकों के पाल्य, मुफ्त होगी हर व्यवस्था: CM योगी

Published on

spot_img

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी श्रमिक का पाल्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार हर मंडल पर अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना कर रही है।

यहां पढ़ने वाले बच्चों को आवासीय व्यवस्था के साथ हर प्रकार की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय में उन बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कोरोना संकट में अपने अभिभावक को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि विद्यालय के सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से अक्टूबर 2022 तक पूर्ण किए जाएं ताकि अगले शैक्षिक सत्र (2023) में यहां पढ़ाई शुरू हो जाए।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को सहजनवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन कर प्रशासन व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे

उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि इस विद्यालय का संचालन हरहाल में अगले सत्र में शुरू होना है। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

गुणवत्ता के लिए थर्ड एजेंसी से जांच भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्माण का जायजा लेने के बाद मैप के जरिये पूरे प्रोजेक्ट की पड़ताल की।

इस दौरान सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में 64.08 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अटल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास 5 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

इसमें विद्यालय भवन के साथ ही अलग-अलग बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, कैंटीन व स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं।

इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। इनका चयन काउंसिलिंग के आधार पर होगा। इसका लाभ श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा। शिक्षा सत्र 2023 में विद्यालय में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाए।

बता दें कि प्रदेश के 18 मंडलों में श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए योगी सरकार द्वारा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...