Latest Newsबिहारराबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश...

राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश के छुए पैर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : Bihar की पूर्व CM राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने रविवार को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया, जिसमें CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए।

डिप्टी CM तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इफ्तार पार्टी में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया।

राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश के छुए पैर- Chirag Paswan attended Rabri Devi's Iftar party, touched CM Nitish's feet

इफ्तार पार्टी में मांझी सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Rabri Devi ने अपने 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। RJD की इफ्तार पार्टी में नीतीश के अलावा पूर्व CM जीतन राम मांझी, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल थे।

दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को नीतीश कुमार के इफ्तार में शामिल नहीं हुए लोक Janshakti Party (R) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और नीतीश कुमार से मिलने पर चिराग ने उनके पैर भी छुए।

राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश के छुए पैर- Chirag Paswan attended Rabri Devi's Iftar party, touched CM Nitish's feet

पठानी कुर्ता पजामा में दिखे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav को भूरे रंग का “पठानी कुर्ता पजामा” पहने और इफ्तार में सभी मेहमानों का स्वागत करते देखा गया। सासाराम और बिहार शरीफ (Sasaram and Bihar Sharif) में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए महागठबंधन के नेताओं द्वारा इफ्तार पार्टियों की झड़ी लगा दी गई है।

राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश के छुए पैर- Chirag Paswan attended Rabri Devi's Iftar party, touched CM Nitish's feet

JDU MLC खालिद अनवर ने किया था आयोजन

सांप्रदायिक हिंसा (Sectarian Violence) भड़कने के बाद पहली राजनीतिक इफ्तार पार्टी (Political Iftar Party) का आयोजन जनता दल यूनाइटेड MLC खालिद अनवर ने किया था।

खालिद अनवर (Khalid Anwar) की इस इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार ने भी सिर्फ शिरकत किया था और इससे इफ्तार पार्टी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

खासकर इस कार्यक्रम में मंच पर जिस तरीके से लाल किला बनाया गया था, उसकी वजह से भी सोशल मीडिया (Social Media) पर इसकी काफी चर्चा हुई थी।

राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए चिराग पासवान, CM नीतीश के छुए पैर- Chirag Paswan attended Rabri Devi's Iftar party, touched CM Nitish's feet

मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश ने दी थी इफ्तार पार्टी

शुक्रवार को खुद CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी (Grand Iftar Party) का आयोजन किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के हजारों लोगों ने भाग लिया।

इस इफ्तार पार्टी में तेजस्वी और महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हुए थे, लेकिन BJP ने इसका बहिष्कार किया था। शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने हज भवन में एक और इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाग लिया।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...