Homeबिहारलालू यादव की बेटी रोहिणी ने परिवार से तोड़ा नाता!, RJD की...

लालू यादव की बेटी रोहिणी ने परिवार से तोड़ा नाता!, RJD की हार के बाद परिवार में बढ़ा तनाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rohini broken ties with the family: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरूनी तनाव खुलकर सामने आ गया।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से दूरी बना रही हैं। उनकी यह पोस्ट आते ही RJD खेमे में हलचल मच गई।

विवादित पोस्ट से बढ़ी हलचल

रोहिणी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा कि “संजय यादव और रमीज़ ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा… और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

उन्होंने ज्यादा विस्तार से भले कुछ न बताया हो, लेकिन उनके शब्दों से साफ झलकता है कि वह RJD की चुनावी हार के लिए तेजस्वी यादव के सलाहकारों को जिम्मेदार मानती हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब रोहिणी ने संजय यादव पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वह उन्हें तेज प्रताप यादव के परिवार और पार्टी से अलगाव का जिम्मेदार बता चुकी हैं। लेकिन चुनाव के माहौल के कारण तब यह मुद्दा दब गया था।

इंस्टाग्राम पर भी दिया था बड़ा बयान

कुछ समय पहले रोहिणी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि जो लोग जान जोखिम में डालकर भी बड़ी कुर्बानी देते हैं, उनके खून में निडरता और आत्मसम्मान होता है।

एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैंने बेटी और बहन होने के नाते अपना धर्म निभाया है, आगे भी निभाऊंगी। मुझे किसी पद की इच्छा नहीं, मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। मेरा आत्मसम्मान ही मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है।”

टॉप लीडरशिप पर भी साधा निशाना

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि आगे की सीट हमेशा शीर्ष नेता की होती है और उनकी अनुपस्थिति में उस जगह पर बैठना सही नहीं है।

उनका इशारा जिस ओर था, वह पार्टी में चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खुद को टॉप लीडरशिप से ऊपर समझता है, तो यह गलत मानसिकता दर्शाता है।

2024 का चुनाव भी लड़ा था

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को 5 दिसंबर 2022 को किडनी दान की थी। ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में सफल हुआ था।

रोहिणी फिलहाल अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...