आपसी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

दरभंगा के ओझौल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव के दौरान एक एएसआई को भी गोली लग गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Murder : दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हुए हमले में 25 साल के सुनील सहनी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस दौरान बिहार पुलिस के ASI मोबिन को भी गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए दरभंगा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिजनों का कहना है कि सुबह सुनील को घर से बुलाने के लिए फोन किया गया था, और जो लोग पहले से उनके आसपास थे, उन्होंने पहले से ही प्लान बनाकर उस पर हमला कर दिया. बाद में शव शिव मंदिर के पास मिला. परिवार ने गांव के सोनू, मोनू, राहुल समेत करीब 10 नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जबकि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. डीआईजी मनोज कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी मौके का निरीक्षण किया. SDPO राजीव कुमार ने कहा कि ये पहली नजर में आपसी विवाद जैसा लग रहा है, लेकिन असल वजह जानने के लिए छानबीन चल रही है और जगह-जगह छापेमारी जारी है.

पुलिस के मुताबिक सुनील सहनी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे. उन्होंने गांव की एक मुस्लिम युवती से शादी कर ली थी, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात भी उठ रही है. हालंकि पुलिस ने कहा है कि हत्या के पीछे सही वजह अभी सिर्फ निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, और हर एंगल से छानबीन जारी है

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।