
Ganja Supply Woman Arrest: ठेठईटांगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में फरार चल रही एक महिला आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 24/2026 (दिनांक 3 जून 2026), धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 25 जून को विशेष छापेमारी दल ने आरोपी एस. ज्योत्सना डोरा उर्फ सिमरन चौधरी (30) को पकड़ा। वह मूल रूप से गोकुनुपुर, थाना डिगापंडी, जिला गंजाम (ओडिशा) की रहने वाली बताई गई है और हाल में गोवर्धनपुर, थाना पिपली, जिला पुरी (ओडिशा) में रहती थीं।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने प्राथमिक अभियुक्त विनय बिरेंद्र कुल्लू को ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वनप्लस एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अधिकारीयों ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जांच लगातार चल रही है।

