पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को पूर्णिया में आयोजित जॉब फेयर में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके सपनों को साकार करने का अवसर देना ही हमारा संकल्प है। युवा सशक्त होंगे, पूर्णिया समृद्ध होगा।



