Homeझारखंडझारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में हुआ भव्य समारोह

झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में हुआ भव्य समारोह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand’s 25th Foundation Day: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ।

इस कार्यक्रम को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संबोधित किया और झारखंड के हर नागरिक से अपील की कि वे एक मजबूत, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

“25 साल का सफर झारखंड के लिए गर्व का पल”

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के 25 साल पूरे होना हर राज्यवासी के लिए गर्व और आत्मचिंतन का मौका है। उन्होंने कहा कि इस राज्य की नींव जनता की आकांक्षाओं, संघर्षों और सपनों पर रखी गई है।

वीरों को नमन, बिरसा मुंडा से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी का लिया नाम

राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, फूलो-झानो और तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इनके त्याग ने झारखंड की पहचान को मजबूत बनाया है।

उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और कहा कि वाजपेयी की दूरदृष्टि की वजह से ही झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

राज्यपाल ने बताया कि आज बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाना बेहद गर्व की बात है।

झारखंड निर्माण के दिनों को याद किया

अपने संबोधन में राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 2000 में जब झारखंड का गठन हुआ, तब उन्होंने सांसद के रूप में राज्य निर्माण के पक्ष में मतदान कर योगदान दिया था। उन्होंने झारखंड आंदोलन के नेता दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

“झारखंड ने 25 साल में कई क्षेत्रों में बड़ी तरक्की की”

राज्यपाल ने कहा कि पिछले 25 सालों में झारखंड ने शिक्षा, कृषि, खनन, ऊर्जा, खेल और संस्कृति से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा विकास किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा, सांस्कृतिक धरोहर और मेहनतकश लोग राज्य की असली ताकत हैं।

राज्यपाल ने धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के बेहतर विकास की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इन जगहों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए तो पर्यटन बढ़ेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

“चुनौतियां अभी भी हैं, लेकिन हम मिलकर दूर कर सकते हैं”

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन जन-सहयोग और अच्छी नीतियों से इन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न में झारखंड की बड़ी भूमिका रहेगी।

नागरिकों से राज्य को आगे ले जाने की अपील

स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों से झारखंड को और आगे ले जाने का संकल्प लेने की अपील की।
समारोह के बाद उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल भी देखे।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...