JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, 29 जुलाई को रांची में निकलेगी ‘संविधान यात्रा’

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, 29 जुलाई को रांची में संविधान यात्रा निकालने और मांगें नहीं मानी गईं तो आमरण अनशन की चेतावनी दी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JPSC JSSC Exam Controversy : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों की लंबित मांगों को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में आयोजित बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने 29 जुलाई से व्यापक और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।

बैठक में तय किया गया कि आंदोलन की शुरुआत 29 जुलाई को शाम 3 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक निकाली जाने वाली ‘संविधान यात्रा’ से होगी। आयोजकों का दावा है कि इस यात्रा में झारखंड के सभी 24 जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और छात्र शामिल होंगे।

छात्रों का कहना है कि वे संविधान यात्रा के माध्यम से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं के कारण हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस पूरे मामले में पारदर्शी कार्रवाई की आवश्यकता है।

बैठक में मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि संविधान यात्रा के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन सहित अन्य लोकतांत्रिक तरीकों से भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।