दिवाली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले! रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची, राउरकेला और टाटानगर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। बिहार जाने वालों को राहत मिलेगी।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। रांची, राउरकेला और टाटानगर से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन

08625/08626 रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक शाम 6 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी। मुरी और बोकारो स्टील सिटी में इसका ठहराव होगा।

राउरकेला और टाटानगर से भी मिलेगी सुविधा

08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 7 बजे राउरकेला से रवाना होगी। अगले दिन शाम 5 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को रात 9 बजे झंझारपुर से चलेगी। इसका ठहराव बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

08181/08182 टाटानगर-लभा स्पेशल ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1 बजे टाटानगर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:50 बजे लभा पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 5:20 बजे लभा से चलकर रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में इसका ठहराव होगा।

शालीमार-दरभंगा और प्रतापनगर-सांतरागाछी के बीच भी ट्रेन

08109/08110 शालीमार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:15 बजे शालीमार से रवाना होगी। वापसी में प्रत्येक बुधवार को रात 12:30 बजे दरभंगा से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव सांतरागाछी में होगा।

इसके अलावा 09165/09166 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। 09165 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रतापनगर से रवाना होकर तीसरे दिन रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में 09166 सांतरागाछी-प्रतापनगर स्पेशल 4 नवंबर को शाम 7 बजे रवाना होगी। इसका ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।