Jamtara News: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! रोजगार मेले में 55 को तुरंत मिली नौकरी, 69 का खुला अगला रास्ता

जामताड़ा के ITI परिसर में आयोजित रोजगार मेले में छह निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। 55 युवाओं को मौके पर नौकरी मिली, जबकि 69 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। शनिवार को ITI जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की छह कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 55 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन किया गया, जबकि 69 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

छह कंपनियों ने लिया हिस्सा

डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

रोजगार मेले में शिवम कॉर्पोरेट चेन्नई, बजाज लाइफ इंश्योरेंस जामताड़ा, केके एंटरप्राइजेज जामताड़ा, एबी इंडिया आदित्यपुर और रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन कोलकाता समेत छह निजी कंपनियों ने भाग लिया।

योग्यता के आधार पर हुआ चयन

रोजगार मेले में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान 55 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि 69 अन्य अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।