आइसा के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन का पोस्टर लोकार्पित, 28 से 30 नवंबर तक नागपुर में होगा आयोजन

आइसा के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन का पोस्टर रांची में लोकार्पित किया गया। सम्मेलन 28 से 30 नवंबर 2026 तक नागपुर में आयोजित होगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन आगामी 28 से 30 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन की तैयारियों के तहत शनिवार को रांची स्थित महेंद्र सिंह भवन, राज्य कार्यालय में आइसा झारखंड की ओर से सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने बताया कि झारखंड में सम्मेलन को लेकर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न जिलों में जिला, विश्वविद्यालय एवं इकाई सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संयोजन समितियों का भी गठन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप, त्रिलोकीनाथ, विजय कुमार, रितेश मिश्रा, मो. समी, सोनाली केवट और निखिल राज उपस्थित थे।

Share This Article