नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची के नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मासिक निरीक्षण किया। सुरक्षा, सीसीटीवी और तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत रांची स्थित नगड़ी में बने ईवीएम वेयरहाउस का शनिवार 31 अक्टूबर को मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और निगरानी तंत्र का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वेयरहाउस के संचालन और सुरक्षा से जुड़े आयोग के प्रत्येक मानक व नियम का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर हर महीने वेयरहाउस की सुरक्षा, तकनीकी स्थिति और रखरखाव से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाए। इस निरीक्षण के दौरान स्टेट ईवीएम नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन समेत निर्वाचन शाखा के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।