लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि

रांची स्थित कांग्रेस भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : श्रद्धानंद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झारखण्ड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का राष्ट्र के प्रति योगदान एवं बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Share This Article