रांची में 16 रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दी नई पारी की शुभकामनाएं

रांची में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पेंशन दरबार में 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्ति लाभ कर्मचारियों को अंतिम कार्यदिवस पर मिल रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक-ए में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 16 सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीसी ने बताया कि रांची में शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार लगातार 22 महीनों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के सभी लाभ संबंधित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने शिक्षकों से अपने अनुभवों का लाभ समाज और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही युवाओं में मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए उन्हें जागरूक करने का आग्रह किया। समारोह में एसडीओ कुमार रजत, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।