जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के लिए श्रीनगर से सरकारी कर्मचारियों के काफिले रवाना होने लगे हैं और यह साल में दो बार होने वाली ‘दरबार मूव’ प्रक्रिया का हिस्सा है। सोमवार से अगले छह महीने तक सरकार जम्मू से कामकाज करेगी। इसके लिए शहर में तैयारियां की जा रही हैं।



