बेंगलुरु के फाइवस्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के कॉनराड फाइवस्टार होटल में स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। बचाव की कोशिश में दो अन्य घायल हुए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बेंगलुरु के फाइवस्टार होटल में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक नागरिक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का रहने वाला है। उनको बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी घायल हो गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। ये घटना शुक्रवार शाम को हलासुरू स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में हुई। दोनों विदेशी नागरिकों की मौत की वजह स्विमिंग पूल में करंट बताया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।