राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू बोले, ‘हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे’

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत यादव ने दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।