लोहरदगा में मनायी गयी राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि, धीरज साहू ने दी श्रद्धांजलि

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : जिले में स्थित साहू भवन में प्रख्यात समाजसेवी और जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई।इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज साहू ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन एवं पूजा-अर्चना में सहभागी होकर पूज्य पिताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्री साहू ने कहा कि पिताजी का सेवा, त्याग, सादगी और समाज के प्रति समर्पण का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।