पटना : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर हैं। इस क्रम में वे अभी छपना में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बीते तीन दिनों से छपरा में हूं। मुझे यहां 50 से ऊपर जनरेटर लगाने पड़े हैं। सांसद और विधायक कहां हैं? केंद्र को पता ही नहीं है कि छपरा में बाढ़ की स्थिति भयावह है। यहां 2-2 करोड़ के घर गिरे हैं। बीते 5 दिनों से लोग भूखे हैं। क्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं। असम में बाढ़ आई थी और वहां सभी लोगों ने मदद की थी। बिहार की मदद क्यों नहीं की गई। पटना और दिल्ली को पता ही नहीं है कि छपरा डूब गया है। यह जल प्रलय है।



