खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सुनी जनता की समस्याएं, कहा- जनता के सुख-दुख में साथ हूं

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जनता दरबार में समस्याएं सुनीं, बच्चों ने खेल मैदान की मांग उठाई। विधायक ने विभागीय समन्वय से समाधान और हर सुख-दुख में साथ का भरोसा दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खिजरी से विधायक राजेश कच्छप ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे भी खेल मैदान की मांग लेकर पहुंचे। बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति और अपने खेल के मैदान के लिए उनकी आवाज़ ने यह स्पष्ट किया कि हमारे बच्चों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं कितनी आवश्यक हैं। खेल का मैदान केवल खेलने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य, प्रतिभा और सपनों को उड़ान देने का माध्यम है।

जनता दरबार में राजेश कच्छप ने कहा कि जनता की ओर से उठाए गए प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता का विश्वास और उनकी उम्मीदें ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। जनसेवा के इस संकल्प के साथ हर सुख-दुःख में आपके साथ खड़ा हूं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।