मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mumbai Terrorist Attacks: मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi  ने शहीद जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोशल मीडिया पर शहीदों के श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मुंबई 26/11 के कायराना आतंकी हमले में शहीद अमर वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों की शहादत को शत-शत नमन। यह शहादत देश कभी नहीं भूलेगा।”

आतंकी हमले में देश ने कई वीर जवानों को खो दिया

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शहीदों को याद किया। उन्होंने लिखा, “मुंबई हमले में शहीद हुए समस्त सुरक्षाकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

आपके अद्भुत साहस और पराक्रम की गाथा अमिट है। देश की सुरक्षा के लिए आपके दिए गए बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।”

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) में देश ने कई वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को खो दिया था। इस हमले को याद कर देशवासी आज भी शहीदों के बलिदान को नमन करते हैं।

Share This Article