Homeझारखंडसीएम हेमंत सोरेन ने रांची के इस इलाके में रहने वाले लोगों...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के इस इलाके में रहने वाले लोगों का आधार और राशन कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद रांची स्थित मलार कोचा (वार्ड- 37) में छूटे हुए लोगों का आधार और राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। इसके लिए मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने अवगत कराया कि राशन व आधार कार्ड उपलब्ध कराने के लिए खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही, मलार कोचा के योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जा रहा है।

100 परिवार के पास नहीं है आधार व राशन कार्ड

मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि मलार कोचा के लोग राशन और आधार कार्ड से वंचित हैं। मलार टोला की शीतल देवी के पास आधार व राशन कार्ड नहीं है। जिंदगी बमुश्किल गुजर रही है।

कम से कम 100 ऐसे परिवार हैं, जिनके पास आधार या राशन कार्ड नहीं है। मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेकर सभी परिवारों को उचित मदद एवं सरकारी अधिकारों से जोड़ते हुए सूचित करने का निदेश उपायुक्त को दिया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...