Homeझारखंडझारखंड में इंटरनल पॉलिटिक्स खूब सक्रिय, सत्ता पक्ष और विपक्ष की रणनीतियां….

झारखंड में इंटरनल पॉलिटिक्स खूब सक्रिय, सत्ता पक्ष और विपक्ष की रणनीतियां….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Politics: झारखंड में इंटरनल पॉलिटिक्स (Internal Politics) आज के समय में काफी सक्रिय चल रहा है। सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष अपनी-अपनी रणनीतियों के हिसाब से काम कर रहे हैं।

राज्य के CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) अपने खिलाफ विपक्ष की रणनीति को राजनीतिक और कानूनी दोनों तरीकों से साधने में लगे हुए हैं। गाडेय विधानसभा क्षेत्र (Gadeya Assembly) में उपचुनाव को लेकर BJP अपनी पैंतरेबाजी कर रही है।

विधायकों और मंत्रियों को राजधानी में रहने की हिदायत

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन लगातार कानूनी विशेषज्ञ के संपर्क में हैं। उनकी महाधिवक्ता के साथ बैठकें हो रही हैं। सत्ताधारी विधायकों और कुछ मंत्रियों को रांची में ही डटे रहने या तीन घंटे में रांची पहुंचने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया है।

कांग्रेस से संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम राजधानी रांची में ही मौजूद हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर (Mithilesh Thakur) भी राजधानी रांची में ही डटे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर विपक्ष के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

पुरजोर तरीके से भाजपा उठा रही जमीन घोटाले का मामला

जमीन घोटाला मामले में ED के बार-बार के समन के बावजूद मुख्यमंत्री का उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने को BJP पुरजोर तरीके से उठा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से मिले मंतव्य का राजभवन अध्ययन कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा है कि जिन लोगों ने गलत काम किया है और दोषी पाए गए हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...