CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि, कहा – “पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति”

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren paid tribute to late Ravi Prakash: वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत रवि प्रकाश (Ravi Prakash) का कल शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रांची Press Club  में रखा गया।

जहां CM Hemant Soren ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश जी का निधन काफी पीड़ादायक है। यह पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने रवि प्रकाश के परिजनों से की मुलाकात

उनके बारे में जितना कुछ कहा जाये , वह कम होगा। पत्रकारिता के प्रति समर्पित इस युवा पत्रकार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो मिसाल कायम किये हैं, उन्हें आगे भी जिंदा रखा जाये। हेमंत सोरेन ने शोक की इस घड़ी में रवि प्रकाश के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रवि प्रकाश के परिजनों से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन कुमार सिन्हा, सीटी SP राज कुमार मेहत, समाजसेवी और पत्रकारों ने रवि प्रकाश (Ravi Prakash) को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article