राजभर की महिलाओं के खाते में CM हेमंत सोरेन ने भेजी मंईयां योजना की दूसरी किस्त

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तो राज्य में कोरोना जैसी महामारी आ गई। कोरोना के दौर में हमारे पड़ोसी राज्यों में अनगिनत लोगों की मौत हो गई

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren sent the Mainiya Yojana installment : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज करम पर्व की पूर्व संध्या पर लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त की राशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की भूमि से लाखों महिलाओं को खुशियों का उपहार दिया।

2-2 मंत्रियों को निगल गया कोरोना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तो राज्य में कोरोना जैसी महामारी आ गई। कोरोना के दौर में हमारे पड़ोसी राज्यों में अनगिनत लोगों की मौत हो गई। स्थिति ऐसी बनी कि लोगों के शव जलाने के लिए लकड़ियां खत्म हो गई। उन्हें जैसे-तैसे दफना दिया गया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में हमारी सरकार दिन-रात काम कर रही थी। हमलोग सो नहीं पाए। हमारे 2-2 मंत्री को कोरोना निगल गया। उन्होंने कहा कि हम अपने राज्य के लोगों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना लाए हैं, तो बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था की है।

बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रही सरकार

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की बेटियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का पूरा जिम्मा सरकार उठा रही है। हमने उनके लिए सावित्री बाई फुले योजना की शुरुआत की है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड (Guruji Credit Card) के जरिए बच्चों की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। 15 लाख रुपए तक बैंक से ऋण मिलेगा। किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी।

Share This Article