Latest NewsझारखंडED ऑफिस नहीं पहुंचे CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक, अवैध...

ED ऑफिस नहीं पहुंचे CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक, अवैध खनन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Summon Abhishek Prasad: समन भेज कर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था।

लेकिन, वह ED ऑफिस नहीं गए। इससे पहले 15 जनवरी को ED ने ग्रिड कंसल्टेंट के आर्किटेक्ट विनोद सिंह और 11 जनवरी को साहिबगंज DC रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। वे दोनों भी नहीं गए थे।

याद कीजिए, झारखंड कैबिनेट की सचिव वंदना दादेल ने ED को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है कि वह राज्य सरकार के अफसरों को किस आधार पर पूछताछ के लिए समन कर रही है।

1250 करोड़ के अवैध खनन का मामला

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और EDके गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ED ने बीते तीन जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी। ED ने CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, DSP राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव और रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

छापेमारी में ED को शेल कंपनियों के जरिये निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले थे। इसी आधार पर ही ED अब आगे की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...