धनबाद जाएंगे CM हेमंत, प्रशिक्षण पारण परेड में होंगे शामिल

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज धनबाद (Dhanbad) जाएंगे। गोविंदपुर में IRB-9 प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पारण परेड में शामिल होंगे. CM JAP मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

183 महिलाओं समेत 512 जवानों के 215 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण का पारंपरिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

धनबाद जाएंगे CM हेमंत, प्रशिक्षण पारण परेड में होंगे शामिल- CM Hemant will go to Dhanbad, will participate in the training parade

DC और SSP ने सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का लिया जायजा

JAP-3 के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि वाहिनी परिसर से सटे मैदान में CM के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। CM रांची से सीधे इसी हेलीपैड (Helipad) में उतरेंगे और कार्यक्रम के बाद यहीं से रवाना हो जाएंगे।

धनबाद DC संदीप सिंह एवं SSP संजीव कुमार ने CM के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया।

झारखंड सशस्त्र पुलिस के DIG सुनील भास्कर, धनबाद की ग्रामीण SP रिष्मा रमेशन, DSP अमर कुमार पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, BDO संतोष कुमार, CO रामजी वर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह आदि ने हेलीपैड स्थल का मुआयना किया।

Share This Article