ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
रांची : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह नामधारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिख समाज की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सांसद प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह,रांची महानगर जिलाध्यक्ष कुमार राजा और कार्यालय सह-प्रभारी राजन वर्मा मौजूद रहे।





