पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के बेटे डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। यहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम हेमंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।कार्यक्रम में गांडेय से विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, विधायक विनोद सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।