
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के 12 नए उपाध्यक्षों और 27 नए महासचिवों की शनिवार को नियुक्ति की। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति, अनुशासन समिति के गठन और उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष तथा महासचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।’’
उन्होंने बताया कि कार्यकारी समिति के नियुक्त सदस्यों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता आशा कुमारी, कर्नल धनी राम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार और कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं। नए उपाध्यक्षों में प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा शामिल हैं। इनके अलावा रजनीश किमटा, पारस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा और चेत राम ठाकुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। मदन चौधरी को हिमाचल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नए महासचिवों में विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यशपाल तनैक और विकास ठाकुर हैं।
