Homeझारखंडपार्टी के आंतरिक सर्वे में लोकसभा चुनाव हार रही है भाजपा, कांग्रेस...

पार्टी के आंतरिक सर्वे में लोकसभा चुनाव हार रही है भाजपा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Rajesh Thakur on BJP : शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव BJP हार रही है।

पार्टी द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के बाद BJP की बेचैनी बढ़ गई है। इसलिए मोदी के सिपहसालार के रूप में कार्य कर रही सरकारी एजेंसियां ED , CBI , IT अब खुल कर मैदान में आ गई हैं।

विपक्ष नहीं, जानता लड़ रही चुनाव

राजेश ठाकुर ने कहा कि जनता को गुमराह कर इस देश में चुनाव को एकतरफा दिखाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन PM मोदी नहीं जानते कि उनकी नीतियों के खिलाफ विपक्ष नहीं, बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है।

ठाकुर ने स्पष्ट किया कि 14 लाख के डिपॉजिट पर आयकर विभाग ने कांग्रेस के खाते को फ्रीज कर दिया, पर BJP के 42 करोड़ नजर नहीं आए। भाजपा ने जो नियम का उल्लंघन किया है, उसके चलते उन पर 4600 करोड़ की देनदारी बनती है।

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को 1823 करोड़ का नोटिस भेजा गया है, 135 करोड़ कांग्रेस के खाते से पहले ही आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा निकाला जा चुका है।

अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राम टहल चौधरी

हाल में कांग्रेस में शामिल पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। चौधरी के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय और बंधु तिर्की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे।

खड़गे ने चौधरी को लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की नीतियों और जनता को दी जा रही गारंटी से अवगत कराने को कहा। इंडिया गठबंधन (India Alliance) के हर प्रत्याशी को झारखंड में जितने के लिए रणनीति के साथ काम करने के लिए खड़गे ने सभी नेताओं को कहा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...