कांगेस की पदयात्रा 10 नंवबर को, किताहातू में होगी जनसभा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान (Bhaart Jodo Yatra Abhiyan) के तहत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से उलिहातू से किताहातू तक 12 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जायेगी।

पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के पद्रेश महासचिव नईमुद्दीन खान (Naimuddin Khan) ने बताया कि पदयात्रा 10 नवंबर को सुबह 9.30 बजे रिसा मुंडा (Risa Munda) की जन्मस्थली से शुरू होगी और किता हातू पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी।

झारखंड के कई नेता होंगे शामिल

पदयात्रा में कांग्रेस कोटे (Congress quota) के चारों मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता के अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झारखंड के कई नेता शामिल होंगे।

Share This Article