Latest Newsबिहारधीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान से बिहार में विवाद

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान से बिहार में विवाद

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: धार्मिक उपदेशक और बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Baba Bageshwar Dhirendra Shastri) के हिंदू राष्ट्र वाले बयान से बिहार में भारी विवाद पैदा हो गया है। राज्य में अपनी चर्चा के पहले दिन शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पैरवी की।

उन्होंने कहा, एक दिन एक संत ने मुझसे कहा कि मैं हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) की बात करता हूं, लेकिन यह कैसे संभव है? मैंने उनसे कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी।

इस बयान से बड़ा विवाद पैदा हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों (Political Parties) के नेताओं ने रविवार को इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Spokesperson Mrityunjay Tiwari) ने कहा, हमें धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर अंदेशा है कि वे समाज में धर्म के नाम पर फूट डालने की बात करेंगे। हमारा अंदेशा सही साबित हो रहा है। वह भाजपा और RSS के राजनीतिक एजेंडा को चलाने के लिए पटना आए हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान से बिहार में विवाद-Controversy in Bihar over Dhirendra Shastri's statement on Hindu Rashtra

तिवारी ने कहा…

तिवारी (Tiwari) ने कहा, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह बिहार की धरती है, महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली और महात्मा गांधी की कर्म स्थली। बिहार के लोग स्वयंभू देवदूत को अपना एजेंडा नहीं चलाने देंगे।

राजनीतिक बयान देने से पहले उन्हें कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) के नतीजों को देखना चाहिए जिसमें बजरंग बली राजनीति में उनका नाम घसीटने के लिए भाजपा पर क्रोधित हो गए। भारत देश कानून और संविधान से चलता है। क्या वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान को बदल देंगे?

शास्त्री नौबतपुर इलाके में हनुमंत कथा के लिए पटना आए

जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, यह देश बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) के बनाए संविधान से चलता है जिसमें हर धर्म के व्यक्ति को समान अधिकार है। धर्म विश्वास का विषय है। यह न तो हिंदू राष्ट्र है न इस्लामिक राष्ट्र। हम गंगा-जमुनी तहजीब और सर्व धर्म संभाव में यकीन रखते हैं।

शास्त्री नौबतपुर इलाके में हनुमंत कथा (Hanumant Katha) के लिए पटना आए हैं। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...