Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां 6 दिनों में मिले कोरोना के 8 नए मामले,...

झारखंड में यहां 6 दिनों में मिले कोरोना के 8 नए मामले, ज्यादातर युवा व बच्चे संक्रमित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: झारखंड में कोरोना के मामले एक फिर से बढ़ने लगे हैं। बोकारो जिले से चैंकानेवाली खबर आई है, जहां 25 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच महज छह दिनों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, इन कोरोना मरीजों में ज्यादातर युवा हैं। आठ संक्रमितों में एक 10 साल का, एक 18 साल का, दो 21 साल और 26 साल के युवक शामिल हैं। इस तरह युवाओं में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

झारखंड में यहां 6 दिनों में मिले कोरोना के 8 नए मामले, ज्यादातर युवा व बच्चे संक्रमित

बच्चे होने लगे संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की नहीं है मुकम्मल तैयारी

बता दें कि जिस अनुपात में युवक और बच्चे संक्रमित हो रहे हैं, उस हिसाब से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी नहीं दिख रही है। सदर अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड को दुरुस्त नहीं किया गया है। सिर्फ बेड लगाए दिए गए हैं।

पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था अधूरी है। बताया जाता है कि ऑक्सीजन प्लांट को करीब एक माह पहले शुरू किया गया था।

इसके बाद चला ही नहीं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट को रेगुलर चलाने के लिए सरकार से आदेश नहीं आया है। बहुत खर्च है।

फेस्टिव सीजन में बढ़ता है संक्रमण

अक्सर देखा गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना का संक्रमण बढ़ता है। 25 अक्तूबर को दो संक्रमित मरीज, 27 अक्तूबर को तीन, 28 अक्तूबर को दो और 30 अक्तूबर को एक मरीज मिला।

इनमें पांच 10 साल से 26 साल के हैं। शेष 33 से 57 साल के मरीज हैं। सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को बोलकर बच्चों के वार्ड को दुरुस्त कराया जाएगा, जिसमें एक साल से लेकर 14 साल के बच्चों को रखा जाएगा।

spot_img

Latest articles

2025 में रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रांची : साल 2025 रांची पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पूरे वर्ष...

शराब घोटाला केस में विनय सिंह की बढ़ी परेशानी, ACB सख्त

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में...

रिम्स में 2025 रहा उपलब्धियों से भरा साल, मरीजों और छात्रों को मिलीं कई नई सुविधाएं

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में...

झारखंड में संगठित अपराध की चुनौती, दो गिरोहों से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राज्य...

खबरें और भी हैं...