Homeझारखंडझारखंड में पिछले 24 घंटे में इन 17 जिले से नहीं मिले...

झारखंड में पिछले 24 घंटे में इन 17 जिले से नहीं मिले कोरोना के एक भी पॉजिटिव मरीज़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में 17 जिले कोरोना शून्य रहे और पूरे प्रदेश में 13 लोगों के स्वस्थ होने के विपरीत सिर्फ 11 नए केस मिले हैं।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से चार और पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) से दो नए मरीज मिले हैं। देवघर, धनबाद, गढ़वा, खूंटी और लोहरदगा से एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई है।

इन 11 नए मरीजों के साथ झारखंड में कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन लाख, 47 हजार,933 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 660 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में अबतक कुल एक करोड़, 35 लाख, 58 हजार, 971 सैंपल की जांच की गयी है।

फिलहाल, राज्य में कोरोना के 141 सक्रिय केस हैं। इनमें से अकेले राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 84 है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

रांची में शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

राजधानी में शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। दो दिन बाद संक्रमितों के मिलने के आंकड़े में कमी आयी है। पिछले दो दिनों में 28 मरीज मिले थे।

दूसरी ओर कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या शुक्रवार को पांच रही। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 84 हो गई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...