Latest Newsझारखंडझारखंड में मिले कोरोना पॉजिटिव 1086 मरीज, 10 की मौत

झारखंड में मिले कोरोना पॉजिटिव 1086 मरीज, 10 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राज्य से 1086 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है। जबकि राज्य में कोरोना से 438 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं, राज्य में कोरोना से दस मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से तीन, बोकारो से एक, धनबाद से एक, जमशेदपुर से दो, लातेहार से एक, साहेबगंज से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 569,बोकारो से 52, चतरा से तीन, देवघर से 26 मरीज मिले है।

धनबाद से 24, दुमका से 56, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 99, गढ़वा से नौ, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से छह, गुमला से 23, हजारीबाग से 13 , जामताड़ा से 22, खूंटी से आठ, कोडरमा से 20, लातेहार से 20 मरीज मिले है।

लोहरदगा से 15,पाकुड़ से 18, पलामू से दो, रामगढ़ से 35, साहेबगंज से 30, सिमडेगा से 11और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 17 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 128332 हो गया हैं।

इनमें 5882 सक्रिय केस हैं। जबकि 121310 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1140 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.52प्रतिशत है।

वहीं, राज्य में सोमवार को वैक्सीन का फर्स्ट डोज 89787 लोगों को दिया गया।

जबकि फर्स्ट डोज अबतक 16 लाख 94 हजार 46 लोगों को वैक्सीन दिया गया है।

वहीं, वैक्सीन का सेकंड डोज 4205 लोगों को दिया गया। अब तक 269131 लोगों को सेकंड डोज का वैक्सीन दिया जा चुका है।

रांची में 569 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले

राजधानी रांची में सोमवार को 569 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले है।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3263 है। जबकि कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है।

312 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 37694 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34160 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...