Latest NewsझारखंडCOVID-19 : रांची डीसी ने प्राइवेट अस्पतालों से कहा- मरीजों से वही...

COVID-19 : रांची डीसी ने प्राइवेट अस्पतालों से कहा- मरीजों से वही शुल्क लें, जो सरकार ने तय किया है

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोविड-19 के फिर से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रांची के डीसी छवि रंजन ने रविवार को सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

डीसी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इनके लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित

डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क के आधार पर ही पेशेंट से राशि लें। माइल्ड, सीवियर और वेरी सीवियर पेशेंट के लिए अलग-अलग चार्जेस निर्धारित किये गये हैं।

डीसी ने प्राइवेट अस्पतालों को कोविड पॉजिटिव मरीजों की अद्यतन स्थिति के बारे में फैसिलिटी एप के जरिये अपडेट करने का निर्देश दिया।

साथ ही, नये एडमिट पेशेंट की जानकारी, डिस्चार्ज हुए पेशेंट की रिपोर्ट को लगातार अपडेट करने को कहा।

पूरी तैयारी रखें सभी अस्पताल

डीसी ने कहा कि सभी अस्पताल अपने लॉजिस्टिक्स, जैसे- पीपीई किट, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादि की भी पूरी तैयारी रखेंगे, ताकि आवश्यकतानुसार उनका इस्तेमाल किया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी सहित मेडिका, राज अस्पताल, मेदांता सहित अन्य अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...