
Raste Aur Bhi Hain Book Launch: होटल रेडिसन ब्लू, रांची में प्राइम ग्रुप की ओर से आयोजित “एजुकेशन फेयर–2026” का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस दौरान विधायक सीपी सिंह ने डॉ. एस. एन. मण्डल की ओर से लिखित पुस्तक “रास्ते और भी हैं” का विमोचन किया।
इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक साबित होगा। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उच्च शिक्षा, विभिन्न करियर विकल्पों तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकें।
आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही दिशा और मार्गदर्शन का बहुत महत्व है। इस प्रकार के प्रयास युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करते हैं।
