लातेहार में CPI Maoist का एरिया कमांडर संजय सिंह गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार एरिया कमांडर ने पुलिस को बताया कि CPI Maoist के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाई जा रही अभियान से डरकर वह कुछ ग्रामीणों के साथ गोवा में काम करने भाग गया

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: पुलिस ने मनिका थाना (Manika Police Station) क्षेत्र के खीराखाड़ गांव (Kheerkhar Village) में छापामारी कर CPI Maoist के एरिया कमांडर संजय सिंह उर्फ ठेपा सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संजय सिंह मनिका थाना क्षेत्र के खीराखाड़ गांव का रहने वाला है ।

पुलिस की टीम ने एरिया कमांडर को उसके घर से ही धर दबोचा

SDPO दीलू लोहरा ने बताया कि लातेहार SP अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि CPI Maoist का एरिया कमांडर संजय सिंह अपने गांव आया हुआ है।

इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर एरिया कमांडर की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापामारी की गई। पुलिस की टीम ने एरिया कमांडर को उसके घर से ही धर दबोचा।

गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार एरिया कमांडर ने पुलिस को बताया कि CPI Maoist के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाई जा रही अभियान से डरकर वह कुछ ग्रामीणों के साथ गोवा में काम करने भाग गया था।

कुछ दिन पूर्व वह वापस अपने गांव लौटा था। SDPO ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है।

TAGGED:
Share This Article