भाकपा माओवादियों ने गोली मारकर एक शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस को…

पश्चिमी सिंहभूम जिला के SP आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों (Naxalites) ने पांता गांव के रहने वाले चारो पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों (CPI Maoist Naxalites) ने गुरुवार की रात एक व्यक्ति चारो पूर्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि मृतक गोइलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र के पांता गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना गोइलकेरा पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली। इसके बाद पुलिस ने शव लाने का व्यवस्था की।

नक्सलियों के लिए लेवी वसूलता था चारो

पश्चिमी सिंहभूम जिला के SP आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों (Naxalites) ने पांता गांव के रहने वाले चारो पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।

वह नक्सलियों के लिए लेवी वसूली करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article