रिश्ते का क़त्ल! दो भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने…

हत्या के एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी SDPO वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगो मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में गया था।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

crime news khunti : खूंटी जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने एक रिश्तेदार गांगो मुंडा (35) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया।

वहीं, हत्या के एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी SDPO वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगो मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में गया था।

उसी समय बुधु मुंडा और अछु मुंडा डोभा पहुंचे एवं गांगो मुंडा पर तेज धारदार से सिर तथा गर्दन में हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या करने के बाद एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

SDPO वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सरेंडर किये बुधु मुंडा को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Share This Article