चार लोगों पर पिता की हत्या का आरोप, बेटे ने दर्ज कराया केस

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Son files case against four for father’s murder : रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में गौरव यादव ने अपने पिता बबलू यादव की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कराया। आरोपियों की पहचान ज्ञानी यादव, कैलाश यादव, बालचंद यादव और दाहू यादव के रूप में हुई है, जो सभी गया के निवासी हैं।

गौरव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बबलू यादव डेली मार्केट में मोटिया मजदूर के रूप में काम करते थे और आरोपी पक्ष के साथ रांची में किराए के मकान में रहते थे। करीब चार-पांच महीने पहले गांव में ज्ञानी यादव के साथ उनके पिता का जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

गौरव ने बताया कि 13 मार्च को ज्ञानी यादव ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। जब गौरव रांची के लिए निकले और रास्ते में ज्ञानी से पूछा कि क्या पुलिस को सूचना दी गई, तो ज्ञानी ने कहा कि पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसके बाद गौरव ने डेली मार्केट थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और सबूत जुटाने में जुटी है।

Share This Article