Latest Newsझारखंडरामगढ़ में अपराधियों ने कोयला व्यवसायी पर की फायरिंग, SIT का गठन

रामगढ़ में अपराधियों ने कोयला व्यवसायी पर की फायरिंग, SIT का गठन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: भुरकुंडा थाना क्षेत्र के भुरकुंडा मेन रोड (Bhurkunda Main Road) में सौंदा बस्ती सरैया टोला के कोयला व्यवसायी (Coal Dealer) सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव को निशाना बनाया गया।

अपराधियों (Criminals) ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर गोलीबारी की। इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए।

हालांकि इस गोलीबारी में एक भी गोली गज्जू साव को नहीं लगी है। फायरिंग (Firing) से सोमवार रात अचानक भुरकुंडा मेन रोड में अफरा-तफरी मच गई। एक सफेद रंग की कार पर अपराधियों ने पांच- सात राउंड गोलियां चलाई।

रामगढ़ में अपराधियों ने कोयला व्यवसायी पर की फायरिंग, SIT का गठन

SP ने मामले को लेकर SIT का गठन किया

इस हमले से कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा और सामने आने वाली बाइक को टक्कर मारते हुए तेजी से आगे बढ़ा दी।

गोलियों और टक्कर की आवाज सुनने के बाद राहगीर और दुकानदार दहशत में आ गए। हमले के बाद कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद सीधे कार लेकर भुरकुंडा थाना पहुंचे, मामले की जानकारी पुलिस को दी।

SDPO डॉ. वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पहुंची। उन्होंने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से दो खोखा पुलिस को मिला।

SP ने मामले को लेकर SIT का गठन किया है। SIT टीम मामले की जांच और संभावित ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रही है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...